औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी को लेकर औरंगाबाद जिला मुख्यालय में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने इस फ्लैग मार्च में भाग लिया। कलेक्ट्रेट से निकलकर पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते रहे। रमेश चौक से मुख्य बाजार सहित प्रमुख रास्तों से होते हुए टीम वापस लौटी। इस दौरान संदेश दिया गया कि रामनवमी के जुलूस में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस अवसर पर एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह, सदर एसटीपीओ संजय कुमार पांडे, नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा, सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। बताया गया कि जिला मुख्यालय में 28 मार्च को जुलूस निकाला जाना है। उससे पहले फ्लैग मार्च निकालकर लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.