औरंगाबाद, जनवरी 2 -- औरंगाबाद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 4 से 11 जनवरी तक स्थानीय अनुग्रह इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता औरंगाबाद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट समिति के तत्वावधान में आयोजित होगी। टूर्नामेंट में बिहार, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह होंगे। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों और दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। मैच का शुभारंभ प्रतिदिन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.