औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में कर्मा रोड में डा. ओम प्रकाश अस्पताल के सामने रामनगर जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण को लेकर गुरुवार को कुछ लोगों ने विरोध जताया। सूचना पर नगर थाना की पुलिस में यहां पहुंची। पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ही काम शुरू कराया गया। जानकारी के अनुसार कर्मा रोड सहित विद्युत कॉलोनी व अन्य मुहल्लों का पानी कर्मा रोड के नाला से आगे नहीं जा पा रहा है। यह पानी आगे खाली पड़ी जगह पर फैल रहा था। यहां से एक नाला रामनगर की ओर बनना है जिसको लेकर उक्त मुहल्ले के लोग विरोध जता रहे हैं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि मुख्य नाला बनने से परेशानी होगी। इसके अलावा इससे दुर्गंध उठेगी। इधर पदाधिकारियों का कहना है कि रामनगर जाने वाली सड़क और मुख्य नाला का निर्माण आवश्यक है। संवेदक के द्वारा काम लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.