गया, मई 18 -- औरंगाबाद जिले के ओबरा से चार साल के बच्चे अद्विक के अपहरण का मामला सोमवार को जब आईजी विकास वैभव के संज्ञान में आया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन मोड में आ गए और औरंगाबाद एसपी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सोमवार को परिजनों ने आईजी से मिलकर अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने औरंगाबाद एसपी को तत्काल ठोस और जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके साथ ही दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है。 यह भी पढ़ें- औरंगाबाद के ओबरा से चार साल के मासूम का अपहरण मामले में आईजी ने लिया संज्ञानसीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाती दिखी अज्ञात महिला पुलिस जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञ...