औरंगाबाद का नाम आदित्य नगर करने की मांग
औरंगाबाद, मई 17 -- जिला औरंगाबाद का नाम बदलकर आदित्य नगर करने की मांग को लेकर केशव लोक मंच की कार्य समिति के सदस्यों ने नवीनगर विधायक चेतन आनंद को ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने कहा कि औरंगाबाद नाम एक विशेष कालखंड में पड़ा था, जिसे सांस्कृतिक आक्रमण का दौर बताया गया और यह नाम यहां की संस्कृति से मेल नहीं खाता है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद मगध के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है तथा यहां की सभ्यता, संस्कृति और अन्य क्षेत्र सदैव समृद्ध रहे हैं। समिति ने कहा कि सामान्य जनमानस, पूर्वजों, वर्तमान और भावी पीढ़ी की भावना को ध्यान में रखते हुए जिले का नाम सूर्य उपासना और प्रसिद्ध सूर्य मंदिर की विरासत से जोड़कर आदित्य नगर रखा जाना चाहिए। केशव लोक मंच ने आम लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के साथ विधायक से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.