औरंगाबाद, मई 24 -- केशव लोकमंच की बैठक में सदस्यों ने जताई खुशी, सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी मांग को आंदोलन जारी रखने का संकल्प फोटो- 24 मई एयूआर 4 कैप्शन: औरंगाबाद में आयोजित बैठक में शामिल केशव लोकमंच के सदस्य

बैठक का उद्देश्य औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर आदित्य नगर किए जाने की मांग को लेकर चल रहे अभियान को नई गति मिली है। केशव लोकमंच की बैठक में बताया गया कि जिले की विश्व विख्यात देव सूर्य मंदिर की महिमा, सांस्कृतिक विरासत और सूर्य उपासना की परंपरा को ध्यान में रखते हुए जिला का नाम आदित्य नगर करने की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। इस सूचना के बाद मंच के सदस्यों और आम लोगों में खुशी का माहौल है।

सांस्कृतिक पहचान का महत्व बैठक में मंच से जुड़े लोगों ने पत्राचार के आधार पर इस बात की पुष्टि ...