औरंगाबाद कलेक्ट्रेट में गाड़ी लगाकर चले गए चालक, लगा जुर्माना
औरंगाबाद, मई 19 -- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में खाली पड़ी जगह देखकर कार को खड़ा करना चालक को महंगा पड़ गया। सिपाहियों के द्वारा मना करने के बावजूद कार चालक नहीं माना। इसके बाद जुर्माना लगाया गया। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले लोगों की बढ़ती हुई भीड़ और चार पहिया वाहनों के प्रवेश की वजह से दिन प्रतिदिन समस्या बढ़ती जा रही है। सोमवार और मंगलवार को दोनों दिन एकसमान स्थिति बनी। कार चालक अपनी गाड़ी लेकर आए और प्रवेश द्वार से थोड़ा आगे जाकर गाड़ी को एक सिरे पर खड़ा कर वहां से चले गए। आस-पास मौजूद सिपाही जब तक उन्हें मना करते तब तक वह जा चुके थे। एक चालक को मना भी किया गया तो उसने बात नहीं सुनी। इसके बाद यहां मौजूद सिपाहियों ने गाड़ी का नंबर नोट किया और उसे यातायात थाना को भेज दिया। इसके बाद दोनों वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.