औरंगजेब के वंशज हिंदुओं को बदनाम करने का मौका नहीं छोड़ते, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नितेश राणे
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े विपक्षी दलों के आरोपों को लेकर पलटवार किया। रविवार को उन्होंने इस मामले पर सवाल उठाने वालों को औरंगजेब का वंशज करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बारे में आरोप लगाता है लेकिन मस्जिदों के चंदे और हज यात्रा के धन की कथित अनियमितताओं पर चुप्पी साध लेता है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष के बीच तीखे राजनीतिक विवाद का विषय बना हुआ है। मंदिर निर्माण आंदोलन का नेतृत्व करने वाली भाजपा इस मामले पर विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब दे रही है जबकि विपक्ष इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला पाप बता रहा है। यह भी पढ़ें- बॉर्डर से लगे बंगाल के 5 गांवों का वाइब्रेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.