अररिया, अप्रैल 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता सेविका प्रोन्नति से महिला पर्यंवेक्षिका के पद पर नियोजन के लिए अभ्यर्थियों का औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दिया गया है। यह औपबंधिक मेधा सूची जिला के आधिकारिक बेवसाइट एनआईसी पर पर उपलब्ध है। 23 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकती हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी। बताया कि प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति के लिए आईसीडीएस डीपीओ सह सदस्य सचिव, अररिया चयन समिति के कार्यालय (समाहरणालय परिसर, गेट संख्या-01, उद्योग भवन के पास, अररिया, पिन 854311) में निबंधित डाक अथवा हाथों-हाथ अभ्यर्थी 23 अप्रैल तक कार्यालय कार्यावधि में दर्ज कराई जा सकती है।बताया गया कि पहले पांच अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक फिर इसे बढ़ाकर 27 नवंबर से 15 दिसंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.