औन-मुहम्मद की शहादत का बयान, मजालिस में उमड़े अकीदतमंद
सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। मोहर्रम की तीसरी तारीख की रात शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में आयोजित मजालिस में करबला के शहीद हजरत मुस्लिम के कमसिन बेटों शहीद हजरत औन और शहीद हजरत मुहम्मद की शहादत का फलसफा बयान किया गया। मजालिस में बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की और करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। आसिफ अल्वी, सलीस हैदर काजमी, अनवर अब्बास जैदी, हमजा जैदी, सलीम आब्दी और ख्वाजा रईस अब्बास ने मरसिए पेश किए। पहली मजलिस इमामबाड़ा सामानियान, मोहल्ला कायस्थान में हुई, जिसे मौलाना हसन हैदर सादिकी ने खिताब किया। दूसरी मजलिस बड़ा इमामबाड़ा जाफर नवाज में हुई, जहां मौलाना सैय्यद तहकीक हुसैन ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- हजरत इमाम हसन-हुसैन से मोहब्बत ईमान की पहचान तीसरी मजलिस छोटा इमामबाड़ा अंसारियान में आयोजित हुई, जिसमें मौलाना जहूर मेहदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.