सोनभद्र, अप्रैल 7 -- सोनभद्र। एक्सप्रेसवे/लिंक एक्सप्रेवे के समीप जनपदों में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने के लिए लगभग एक हजार हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए चिन्हांकर कर आख्या मांगी गई थी। इस पर उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज ने लोहरा, बट और तकिया दरगाह में जमीन चिन्हित कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी थी। इस पर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि को अधिग्रहण के लिए चिन्हित किया गया है, उसमें आबादी, व्यवसायिक और कृषि कार्य होते हैं। उन्होंने मामले से घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य को भी अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी बीएन सिह ने उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज को पुन: भूमि का चिन्हांकन कर आख्या एक सप्ताह के अन्दर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.