औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
बागेश्वर, जुलाई 10 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर उत्तराखंड में औद्योगिक हैंप (भांग) की लाइसेंस व्यवस्था को दोबारा प्रभावी बनाने की मांग उठाई। इस संबंध में राज्य सरकार को ज्ञापन भी भेजा गया। न्यास के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2018 में राज्य सरकार ने 0.3 प्रतिशत टीएचसी (टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल) तक वाले औद्योगिक हैंप की लाइसेंस आधारित खेती की अनुमति दी थी, लेकिन जागरूकता के अभाव में योजना सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि कम टीएचसी वाले हैंप का उपयोग कपड़ा, कागज, बायोप्लास्टिक, जूट उत्पाद, औषधि और अन्य औद्योगिक वस्तुओं के निर्माण में किया जा सकता है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.