रामगढ़, अगस्त 24 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों, श्रमिक सुरक्षा, मुआवजे और प्रदूषण की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। सोमवार को रामगढ़ स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किए। प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष अपनी मांग रखी है।औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा निरीक्षण और उसके बाद अनुपालन की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और रोजगार आवश्यक हैं। लेकिन इसकी कीमत श्रमिकों के जीवन, सुरक्षा और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य से नहीं वसूली जा सकती। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मजदूर की जिंदगी मुनाफे से बड़ी, मौत की जिम्मेदारी तय हो : सुदेश ​प्रेसवार्ता के दौरान रामगढ़ के पूर्व वि...