साहिबगंज, मार्च 13 -- राजमहल। शुक्रवार को पाकुड़ जिले के पीएमश्री तारापुर और पीएमश्री हिरणपुर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने औद्योगिक व शैक्षणिक भ्रमण करने बस के माध्यम से राजमहल पहुंचे, जहां विभिन्न उद्योगों और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। पीएमश्री तारापुर स्कूल के 56 तथा पीएमश्री हिरणपुर स्कूल के 46 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।भ्रमण के दौरान छात्रों ने सबसे पहले राजमहल के चाइना क्ले माइंस और आसपास के कुटीर उद्योगों का अवलोकन किया तथा वहां होने वाले कार्यविधि की जानकारी ली। इसके बाद विद्यार्थियों ने राजमहल के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल कन्हैया नाट्यशाला, जामा मस्जिद, बाराद्वारी, सिंघी दालान और अमृत भारत स्टेशन का भी दीदार किया। शिक्षकों ने छात्रों को इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय उद्योगों के बारे में बताया। जानकारी देते हुए शिक्षक...