आदित्यपुर, मार्च 11 -- आदित्यपुर, संवाददाता। जियाडा सभागार में मंगलवार को प्रबंध निदेशक वरुण रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं को समझना और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करना था। इस दौरान जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन और क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन भी उपस्थित थे। बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट और लेवी से जुड़ी तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों का कहना था कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उत्पादन और लॉजिस्टिक्स पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर एमडी वरुण रंजन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राथमिकता के आधार ...