फतेहपुर, फरवरी 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। उद्योग बंधुओं की बैठक में औद्योगिक संस्थानों की मूल समस्याओं से अफसरों को अवगत कराया गया। विभिन्न मार्गो की खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग पर डीएम ने अफसरों को आदेश दिए। एमओयू हुए उद्यमियों की सहायता करते हुए उद्योग स्थापित कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह ने बैठक करते हुए निवेश मित्र पोर्टल के आवेदन निस्तारण कराने व डिफॉल्टर न होने के निर्देश दिए। युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, युवा विकास की समीक्षा करते हुए उद्योग स्थापना के लिए स्वीकृत ऋण वितरण कराने की बात कही। उद्योग स्थापित के लिए किए गए एमओयू को औद्योगिक संस्थानों में स्थापित कराने के लिए सहायता की जाए। उद्यमियों ने मलवां रेलवे स्टेशन स...