औद्योगिक शांति बनाए रखें, संवाद से निकलेगा नियोजन का समाधान : बीएसएल
बोकारो, अक्टूबर 12 -- बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन ने औद्योगिक शांति और संयंत्र के निर्बाध संचालन के लिए सभी संगठनों एवं हितधारकों से सहयोग की अपील की है। प्रबंधन के अनुसार, बीएसएल बोकारो की अर्थव्यवस्था, रोजगार और क्षेत्रीय विकास का प्रमुख आधार है। संयंत्र में किसी भी तरह का अवरोध उत्पादन, निवेश और स्थानीय लोगों की आजीविका को प्रभावित कर सकता है। प्रबंधन ने कहा कि विस्थापित अप्रेंटिसों के नियोजन को लेकर सकारात्मक पहल की जा रही है। उपलब्ध 950 अप्रेंटिसों की सूची में से 204 युवाओं को तीन अक्टूबर तक संविदा के आधार पर कुशल कामगार के रूप में नियोजित किया जा चुका है। वहीं, 50 से अधिक अप्रेंटिस सुरक्षा प्रशिक्षण के बाद नियोजन की प्रक्रिया में हैं। विस्तारीकरण और अन्य परियोजनाओं में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कुल मैनपावर का 10 प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.