गोपालगंज, अप्रैल 19 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को जिले में संचालित सभी प्रमुख औद्योगिक व व्यवसायिक प्रतिठानों में आग से बचाव को लेकर फायर सेफ्टी ऑडिट किया। हथुआ अनुमंडल अग्निशमालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभी तरह के उद्योगों में फायर सेफ्टी ऑडिट किया। वहीं मौके पर उपस्थित औद्योगिक कर्मचारियों व पदाधिकारियों को समक्ष मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी। इसके बाद कोचिंग व अन्य व्यवसायिक संस्थानों में इमरजेंसी के समय निकास सहित अन्य बचाव के तरीके बताए। मौके पर अधिकारियों ने पंपलेट व कैलेंडर का वितरण कर आग लगने के दौरान क्या करें-क्या नहीं करें संबंधित जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग ने दिया सुरक्षा का संदेश इधर, गोपालगंज अग...