औद्योगिक विकास में रोहतास ने रचा कीर्तिमान, हासिल किया राज्य में प्रथम स्थान
सासाराम, जून 5 -- सासाराम। जिले ने औद्योगिक विकास और उद्यमिता संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रोहतास के उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पटना में उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा बिहार में औद्योगिक विकास, शासन और व्यापार सुगमता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का लाभ उठाना विषय पर एआई क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्यभर के उद्योग विभाग के अधिकारी, विशेषज्ञ और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के सचिव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- BTech...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.