हापुड़, मई 17 -- औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हापुड़ जिलाध्यक्ष अजेय भारद्वाज ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उद्योग बंधुओं की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम का संचालन हापुड़ जिलाध्यक्ष अजेय भारद्वाज ने किया। मंत्री नंदी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों आरएम राकेश झा एवं डीजीएम सलील यादव को उद्योगों की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- शिविर में आठ उद्यमियों के निपटे मामले इस...