लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वर्ष 2026 बैच के सहायक पर्यावरण अभियंताओं एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारियों का नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान(यूटीआरआई),लखनऊ में इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम सोमवार से शुरू हुआ। तीन सिंतबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण, वन एवं जयवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपके सामने यूपी की 25 करोड़ आबादी के भविष्य के साथ हवा, पानी, मिट्टी व जैव विविधता के संरक्षण के लिए आपको बेहतर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डा. आरपी सिंह ने कहा कि राज्य के निरंतर विकास को सतत् एवं पर्यावरणीय रूप से संतुलित तरीके से आगे बढ़ाना बोर्ड की महत्...