औद्योगिक विकास के लिए विस अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
रांची, सितम्बर 30 -- रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को गति देने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसमें होल्डिंग टैक्स की दरों, खास महल भूमि, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा जैसी मुख्य मांगे शामिल थीं। अध्यक्ष ने ज्ञापन को नियमानुकूल कार्यवाही के लिए सरकार को भेजने का भरोसा दिया। मौके पर विकास विजयवर्गी, नवजोत अलंग, अमित शर्मा एवं पूजा धाधा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कोल्हान में नए औद्योगिक पार्क, टेक्सटाइल क्लस्टर की पैरवी करेगा चैम्बर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.