लखनऊ, जुलाई 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह ने कहा है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के बीच सामंजस्य आज की जरूरत है। डॉ सिंह शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय में सीमेंट उद्योगों के प्रदेश भर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने उद्योगों से निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने, स्वच्छ उत्पादन तकनीकों को अपनाने, प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों का प्रभावी संचालन बनाए रखने तथा औद्योगिक परिसरों एवं उनके आसपास अधिकाधिक हरित क्षेत्र विकसित करने का भी आह्वान किया। सीमेंट उद्योग के प्रतिनिधियों ने भी इस विषय पर अपनी सहमति व्यक्त की और कहा कि पर्यावरण संरक्षा उनकी प्राथमिकता में है और इसके लिए उद्योग सभी संभव कदम उठाने के लिए...