औद्योगिक विकास और निवेश प्रोत्साहन पर हुई चर्चा
रामपुर, जून 19 -- कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बैंक गारंटी को अवमुक्त कराने तथा विभागीय अनुमतियों में होने वाली देरी सहित अन्य औद्योगिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.