औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 17 को, प्रशासनिक तैयारी पूरी
बेगुसराय, मई 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित यह परीक्षा दिनांक 17 मई 2026 को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:15 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 08:00 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जबकि 10:30 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में कुल 8,603 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.