बेगुसराय, जनवरी 16 -- गढ़पुरा। प्रखंड के स्थित राजकीयकृत प्लस टू स्कूल द्वारा ट्यूनिंग स्कूल ऑफ प्रोग्राम के तहत विद्यालय के बच्चों को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनमा-बखरी का भ्रमण कराया गया। प्रधानाध्यापक शिवशंकर महतो ने बताया कि भ्रमण व प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों और वास्तविक औद्योगिक वातावरण का अनुभव कराना है। साथ ही, शिक्षा में नए-नए नवाचार, तकनीक आधारित शिक्षा व आधुनिक युग में हो रहे परिवर्तन व कौशल आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बताया गया। मौके पर राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.