लखनऊ, अक्टूबर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्रों में भवन एवं भूखंड मानचित्रों की स्वीकृति प्रक्रिया सरल होगीनियमावली को कैबिनेट की मंजूरी उत्तर प्रदेश औद्योगिक संबंध नियमावली-2026 को शुक्रवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इस नियमावली में श्रमिकों और सेवायोजकों के बीच संबंधों को स्पष्ट किया गया है। व्यवस्था को सरल और व्यावहारिक बनाने के लिए कुल 13 अध्याय रखे गए हैं। इसके तहत प्रत्येक अधिष्ठान में श्रमिकों और सेवायोजकों के बीच होने वाले समझौतों और सुलह को दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सेवायोजक और कर्मकार प्रतिनिधियों के नामित अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद समझौते को दर्ज किया जाएगा। इसकी जानकारी राज्य सरकार को भी दी जाएगी।समिति और शिकायत निस्तारण की व्यवस्था श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि य...