औद्योगिक नीति की राह में औद्योगिक प्लॉट की कमी बड़ी चुनौती
फरीदाबाद, जून 4 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। प्रदेश सरकार ने नई औद्योगिक नीति के जरिए प्रदेश को निवेश और विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनाने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन फरीदाबाद में औद्योगिक प्लॉटों की कमी इस महत्वाकांक्षी योजना के सामने बड़ी चुनौती है। वैध औद्योगिक क्षेत्रों में प्लॉटों की सीमित संख्या की वजह से फरीदाबाद और पलवल में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। यदि नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए जल्द जमीन उपलब्ध नहीं हुई तो औद्योगिक विकास की गति प्रभावित हो सकती है।
अवैध औद्योगिक क्षेत्रों का बढ़ रहा दायरा: औद्योगिक प्लॉटों की कमी और महंगे दामों के कारण कई उद्यमी वैध औद्योगिक क्षेत्रों के बाहर इकाइयां स्थापित करने को मजबूर हैं। ऐसे अवैध औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों को सरकार की औद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.