रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीएमईजीपी योजना के तहत 5000-6000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजित किया जाएगा। विभिन्न औद्योगिक नीतियों के तहत 20,000 करोड़ निवेश लाने का लक्ष्य है। इससे राज्य के करीब 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार दिलाना है। नए वित्तीय वर्ष में 1800 मीट्रिक टन तसर रेशम के उत्पादन का लक्ष्य है। बता दें कि झारखंड तसर रेशम उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर रहा है। वित्त मंत्री ने बताया है कि दावोस में आयोजित वल्ड इकोनॉमिक फोरम मंच के माध्यम से राज्य ने 1,24,230 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव हासिल किया है। इससे इस्पात, ऊर्जा, विनिर्माण और अवसंरचना क्षेत्रों में लगभग 45,000 रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। कुटीर उद्योग के सतत विकास के लिए वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.