मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। कभी कालीन, पीतल और पारंपरिक उद्योगों के लिए पहचान रखने वाला मिर्जापुर अब आधुनिक औद्योगिक विकास की ओर नया कदम बढ़ा रहा है। जिले को दो प्लेज पार्क (औद्योगिक पार्क) की बड़ी सौगात मिली है, जो विंध्य क्षेत्र समेत पूरे पूर्वांचल में उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ाएंगे। एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल कमेटी की बैठक में जिले के दो प्लेज पार्कों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। खास बात यह है कि ये दोनों प्लेज पार्क पूर्वांचल के पहले प्लेज पार्क होंगे। स्वीकृत परियोजनाओं में प्रताप प्लेज पार्क मड़िहान और विंध्य प्लेज पार्क हिनौती शामिल है। शासन स्तर से जल्द ही इन परियोजनाओं के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.