जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने मजदूरों के शोषण, असुरक्षित कार्यस्थल और औद्योगिक दुर्घटनाओं के मामलों में श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन पर चिंता जताई है। एटक के लीगल सेल के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार महतो ने कहा कि ठेका मजदूरों के वेतन, रोजगार रिकॉर्ड, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। वे बंगाल क्लब में गुरुवार को एटक लीगल सेल की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मजदूरों की सुरक्षा और मुआवजा सेल के सचिव गिरीश कुमार सिंह ने टाटा स्टील कलर्स (ब्लूस्कोप) में 21 जून को हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि काम के दौरान एक ठेका मजदूर का हाथ कोहनी के नीचे से कट गया था। उन्होंने कहा कि इलाज कराना जरूरी है, लेकिन इसके साथ मजदूर को वैधानिक मुआवजा, सामाज...