फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- उद्योग बंधु की बैठक में उद्योगों की समस्याओं पर मंथन हुआ। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योगियों की समस्याएं सुनी। बैठक में उद्यमियों ने उद्योग से संबंधित कई मामले प्रमुखता से उठाए। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तत्परता से समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। बुधवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इंडस्ट्रीज ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने यूपीसीडा औद्योगिक टाउनशिप , जलेसर रोड की अनेक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिसमें विशेष रूप से ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जों का मामला रहा। जिस पर सीडीओ ने उप जिलाधिकारी को सीओ सिटी के साथ मिलकर तिथि तय कर अवैध कब्जा हटवाए जाने के निर्देश दिए। इसी क्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.