फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के आदेश पर गठित टीम ने औद्योगिक टाउनशिप की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे की स्थलीय जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों ने कई लोगों को अवैध कब्जा हटाने के आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर में जलेसर रोड स्थित यूपीसीडा औद्योगिक टाउन शिप की जमीन पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब जाकर रखा है। इस मामले की शिकायत जिला अधिकारी रमेश रंजन से की गई थी। जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी थी। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने औद्योगिक टाउनशिप में ग्रीन बेल्ट और पार्कों पर किए गए अवैध कब्जों की जांच की। मौके पर यूपीसीडा की भूमि पर अवैध कब्जे पाए गए। उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग एवं यूपीसीडा के अधिकारयों को निर्देश दिए कि अगली बार मौके पर जमीन की पैमाइश के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.