औद्योगिक ग्रीन गलियारा मुआवजे के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, मई 28 -- हसनपुर, संवाददाता। डेढ़ साल से औद्योगिक ग्रीन गलियारे के मुआवजे के लिए अफसरों के चक्कर काट रही महिला के पक्ष में भीम आर्मी ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लकी सिंह को सौंपा। चेताया कि जल्द मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों में शामिल क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर खादर निवासी कविता पत्नी कलुआ का कहना है कि उसकी भूमि ग्रीन गलियारे में अधिग्रहण कर ली गई थी। लेकिन, लेखपाल की चूक के चलते उसे मिलने वाली मुआवजे की रकम सह खातेदारों के बैंक खाते में पहुंच गई। आरोप लगाया कि सह खातेदार रकम देना नहीं चाह रहे हैं। डेढ़ साल से वह अफसरों के यहां चक्कर काट रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि जल्द पीड़िता के खाते में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.