औद्योगिक ग्रीन गलियारा को 15 लाख रुपये प्रति बीघा दिया जाए मुआवजा
अमरोहा, मई 25 -- हसनपुर। भाकियू इंडिया पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को संबोधित ज्ञापन सोमवार को रहरा थाने के एसएसआई संदीप पंवार को सौंपा। ज्ञापन के जरिए मांग कर कहा कि औद्योगिक ग्रीन गलियारा में भूमि का मुआवजा 15 लाख रुपये प्रति बीघा दिया जाए।20 प्रतिशत भूमि को हरे चारे आदि के लिए छोड़ दिया जाए। कालाखेड़ा की सहकारी चीनी मिल में घोटाले की जांच कराने के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की।बिजली कटौती नहीं किए जाने की वकालत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। निजी अस्पतालों में मरीजों से की जा रही लूट-खसोट पर रोक लगाए जाने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिमाक सिंह, जिलाध्यक्ष लोकेश विधुड़ी, सतपाल सिंह अंबावता, श्याम सिंह, मलखान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.