मेरठ, सितम्बर 29 -- औद्योगिक गलियारे के विरोध में छतरी मौड़ पर करीब 23 महीनों से चल रहे किसानों के धरने पर मंगलवार को राजस्व विभाग के लेखपाल अतुल चौहान सहमति पत्र लेकर पहुंचे। किसानों ने सहमति पत्र लेने से इनकार करते हुए उसे वापस लौटा दिया। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यूपीईडा की ओर से औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण के लिए क्षेत्र के गोविंदपुरी, खड़खड़ी और छतरी, खरखौदा के करीब 800 किसानों की लगभग 300 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। किसान लंबे समय से भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर किसानों का छतरी मौड़ पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।मंगलवार को लेखपाल अतुल चौहान किसानों के बीच पहुंचे और सहमति पत्र प्रस्तुत किया। किसानों ने पत्र पर सहमति जताने से इनकार...