संभल, मार्च 12 -- गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। परियोजना के दूसरे चरण के लिए भूमि खरीद का नक्शा भी जारी कर दिया गया है। इस नक्शे में अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर गांव की अवशेष भूमि के साथ-साथ भमौरी पट्टी, सौंधन मोहम्मदपुर और खरसपा गांव की जमीन को अधिग्रहण के लिए चिन्हित किया गया है। राजस्व विभाग ने नक्शा तैयार करने के बाद संबंधित क्षेत्रफल का चयन कर उसे यूपीड़ा को सौंप दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यूपीड़ा ने नक्शे पर अपनी मुहर भी लगा दी है। हालांकि, प्रस्तावित क्षेत्र के बीच में आ रही नहर को लेकर अभी मंथन किया जा रहा है, ताकि विकास कार्य में कोई बाधा न आए। अधिकारियों का कहना है कि चिन्हित किए गए क्षेत्र में कहीं भी आबादी या हाईटेंशन बिजली लाइन नहीं है और चौहद्दी भी स्पष्ट ह...