संभल, जून 7 -- औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित भूमि से जुड़ी समस्याओं को लेकर अमावती कुतुबपुर, खिरनी मोहिउद्दीनपुर और सारंगपुर के ग्राम प्रधान लखनऊ में यूपीडा अधिकारियों से मिले। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न समस्याओं, गांवों में जल निकासी व्यवस्था और ग्रामीणों के आवागमन के लिए पक्के संपर्क मार्ग की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 7 जून को संभल पहुंचकर औद्योगिक गलियारा परियोजना के तहत खरीदी गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही ग्राम प्रधानों से समस्याओं को लिखित रूप में देने को कहा गया, ताकि उनका समाधान कराया जा सके। ग्राम प्रधानों ने खिरनी इंटरचेंज पर मां कैला देवी धाम, कल्कि धाम और कल्कि मंदिर संभल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-सूचक बोर्ड लगाने की मांग भी उठाई। यू...