औद्योगिक गलियारा के लिए जमीन जबरन लेने पर जताई नाराजगी
हरदोई, मई 21 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन मासिक पंचायत कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया गया। जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे किनारे औद्योगिक गलियारा बनना है। इसके लिए बिलग्राम तहसील के कुछ गांवों के किसानों की जमीन बगैर उनकी सहमति के ली जा रही है। हाईवे किनारे औद्योगिक गलियारा के नाम पर बहुत से किसानों को जमीन अधिगृहीत की जा रही है। पसनेर व नाऊपुरवा गांव के सभी किसानों की जमीन जा रही है। इससे उनके पास खेती करने लायक जमीन नहीं बचेगी। इससे किसान रोटी रोटी जाने से चिंतित हैं। इसलिए किसानों ने तय किया है कि वे किसी सूरत में जमीन नहीं देंगे। भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि उनकी जमीन पर प्रशासन ने जबरिया कब्जा किया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.