संभल, मार्च 8 -- संभल। औद्योगिक गलियारे के विस्तारीकरण को लेकर यूपीड़ा ने शुक्रवार को नया नक्शा जारी कर दिया। इसमें अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर के शेष क्षेत्रफल के साथ खरसपा, भमोरी पट्टी और सौंधन मोहम्मदपुर गांव को भी शामिल किया गया है। अब औद्योगिक गलियारे के दायरे में कुल सात गांव आ गए हैं। यूपीड़ा द्वारा नया नक्शा जारी होते ही ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई। गांव-गांव लोग चर्चा कर रहे हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों से अपनी जमीन के अधिग्रहण को लेकर जानकारी कर रहे हैं। ग्रामीण यह जानने को उत्सुक हैं कि उनकी जमीन औद्योगिक गलियारे में आएगी या नहीं। इसके साथ ही लोग यह भी पूछ रहे हैं कि अगर भूमि अधिग्रहित हुई तो उन्हें प्रति बीघा कितना मुआवजा मिलेगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार नए नक्शे में शामिल गांवों की भूमि का सर्वे और अन्य औपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.