औद्योगिक क्षेत्र से 1.2 किलोमीटर नाले निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा
शामली, जून 12 -- शामली। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निवेश मित्र योजना की समीक्षा के साथ-साथ औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों से प्राप्त विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में शामली औद्योगिक आस्थान से पूर्वी यमुना नहर तक 1.20 किलोमीटर लंबे पक्के नाले के निर्माण के लिए 2.85 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह प्रस्ताव वर्तमान में शासन स्तर पर विचाराधीन है। इस दौरान 220 केवी सब स्टेशन से कैराना तक जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन को हटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- उद्योग बंधु बैठक में डीएम सख्त, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश डीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.