जौनपुर, नवम्बर 17 -- सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होने के साथ प्रशासन ने अब दिशा-सूचक व्यवस्था को मजबूत किया है। फैक्ट्री व अन्य स्थानों तक पहुंचने में आ रही परेशानी को देखते हुए क्षेत्र में जगह-जगह रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। सिविल प्रबंधक मोहम्मद शारिक हबीब ने बताया कि संकेतक बोर्ड न होने से वाहनों और आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उद्यमियों द्वारा भी इसकी मांग की जा रही थी। क्षेत्र में लगाए गए नए साइन बोर्डों पर सभी लोकेशनों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिससे आगंतुकों को अब फैक्ट्रियों का स्थान खोजने में कोई भ्रम नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.