हापुड़, फरवरी 27 -- होली पर्व से पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने सफाई अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाना था। ग्रामीण अकरम ने बताया कि अभियान के तहत सड़कों के किनारे जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया। नालियों की सफाई कर जल निकासी को सुचारू किया गया और औद्योगिक इकाइयों के आसपास फैली गंदगी को साफ कराया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में चूना और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया। उन्होंने बताया कि त्योहारों से पूर्व ऐसे अभियान स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव में सहायक होते हैं। भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की मांग की। जिससे क्षेत्र में साफ-सफाई हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...