हाजीपुर, मार्च 28 -- हाजीपुर। नि.सं. हाजीपुर शहर के औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे बहुप्रतीक्षित सिवरेज पाइपलाइन परियोजना का शनिवार को हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने निरीक्षण किया। विधायक ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं इंजीनियरों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर चल रही गतिविधियों को देखा। विधायक ने अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति,कार्य पूर्ण करने की समयसीमा और आने वाली चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। बाद में विधायक अवधेश सिंह ने बताया कि सिवरेज पाइपलाइन का कार्य कुछ दिनों के लिए बाधित हो गया था,जिससे परियोजना की गति प्रभावित हुई थी। हालांकि अब सभी समस्याओं का समाधान कर कार्य को पुनः शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में अब किसी प्रकार की रुकावट न आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.