हरिद्वार, दिसम्बर 21 -- पुराने औद्योगिक क्षेत्र हिल बाईपास में रविवार को बिजली लाइन की मरम्मत के चलते करीब सात घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लगभग 30 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान औद्योगिक क्षेत्र और पोषित फीडरों पर लाइन टेपिंग और टेस्टिंग की। इस कारण सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई, जो शाम 5 बजे जाकर बहाल हो सकी। सात घंटे की कटौती से दिनभर लोगों के कामकाज प्रभावित रहे। ब्रह्मपुरी, टिबड़ी, संजय नगर, लोधामंडी, शिवलोक कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, फॉरेस्ट कॉलोनी और भभूतावाला बाग में बिजली न होने से पानी की किल्लत भी बनी रही। ऊर्जा निगम के ईई दीपक सैनी ने बताया कि उपकेंद्र हरिद्वार क्षेत्र में मरम्मत जारी है।बिजली कटौती की सूचना पूर्व में लोगों को दे दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.