रुडकी, जनवरी 22 -- मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने गुरुवार को सलेमपुर-राजपूताना वार्ड के औद्योगिक क्षेत्र में आठ लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलों से बनी 106 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क रेकॉर फैक्ट्री के सामने जेएमएम से शुरू होकर ग्लोबल फैक्ट्री तक बनाई गई है। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के उद्योगपतियों और श्रमिकों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिली है। लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र रुड़की की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क सुधार के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट, जलभराव और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान पर भी नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। मेयर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों की समस्याओं का समय-समय पर समाधान किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.