औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं
संतकबीरनगर, जून 16 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। जनपद की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र में कामगार श्रमिकों की सुविधाओं की ओर पहल तेज हो गई है। यूपीआईए की पहल रंग लाई और यूपीसीडा ने श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित किया है। इसके साथ ही श्रमिकों के लिए जल्द कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय खुलेगा। बीएसएनएल की खाली पड़ी बिल्डिंग को अधिग्रहण किए जाने के लिए पत्राचार किया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र का विकास वर्ष 1993-74 में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे करीब 231.74 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना जनपद में की गई थी। यह क्षेत्र जनपद के औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां 353 भूखंड आवंटित हुए थे। जिसमें करीब ढाई सौ इकाई संचालित है। केमिकल, कपड़ा, लकड़ी, धागा, फ्लोर मिल, पशु आहार, मुर्गी दाना, बिस्किट, बेकरी, ग्रोसरी, पेपर थाली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.