कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर देहात। एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें। औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई,रोस्टर के अनुरूप निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों व नाले-नालियों की समय-समय पर मरम्मत व साफ-सफाई संबंधी कार्य कराए जाए,राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के जरिए अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। विभिन्न आईटीआई पास प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप के लिए उद्योगों में मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.