औद्योगिक क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी लागू कराने की मांग
आदित्यपुर, सितम्बर 23 -- । राजद के प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी सख्ती से लागू कराने की मांग की है। उन्होंने विभाग के कथित श्रमिक विरोधी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। यादव ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कोल्हान प्रमंडल की करीब 95 फीसदी कंपनियों में श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। कई सुरक्षा एजेंसियों में भी कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी के साथ ईएसआई और पीएफ जैसी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार डीएलसी जमशेदपुर को लिखित शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यादव ने आरोप लगाया कि कुछ सुरक्षा एजेंसियों के पास प्रशिक्षण के लिए न मैदान है और न ही कार्यालय, इसके बावजूद उन्हें अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.