हरिद्वार, मई 17 -- ऊर्जा निगम ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल, आईपी टू, आईपी फोर और रोशनाबाद में बिजली की कटौती की। दिन में चार घंटे की कटौती से क्षेत्र की करीब 30 हजार की आबादी परेशान हो गई। साथ ही 20 फीसदी उद्योगों में उत्पादन प्रभावित रहा। वहीं, दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल होने से उद्योगों और स्थानीय लोगों को राहत मिली। रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपकेंद्र सिडकुल के उपसंस्थान सेक्टर चार, उपसंस्थान आईपी टू, आईपी फोर और उपसंस्थान रोशनाबाद क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के लिए चारों उपसंस्थनों और पोषित करीब 15 फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद की गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। हालांकि रविवार को औद्योगिक क्षेत्र के अधिकांश उ...